केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने रविवार को कासगंज ( Kasganj ) के बाहर पत्थर मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित किया। उन्होंने सपा-बसपा को जातिवादी और परिवारवादी दल बताया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।
जनविश्वास यात्रा के दौरान कासगंज पहुंचे अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेकर उनके ऊपर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कल्याण सिंह की जमकर तारीफ की।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश में पहले दंगे होते थे, आज उसी उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे बन रहे हैं। उद्योगों का जाल बिछ गया है और प्रदेश गुंडाराज से मुक्त हो गया है। पहले हर जिले में एक बाहुबली होता था, आज हर जिले में एक उत्पाद है। पहले हर जिले में एक स्कैम होता था, आज हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अखिलेश जी क्या देखकर वोट मांगने निकले हो? आपको उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। आपके 5 सालों में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे. योगी आदित्यनाथ के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक भी दंगा करे।’
अमित शाह ( Amit Shah)ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने पहली बार उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कही थी। पहली बार उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की बात की थी, पहली बार पिछड़ा समाज को अधिकार देने का काम महान कल्याण सिंह ने किया था। यही कल्याण सिंह जी थे, जब समय आया राम जन्मभूमि पर मंदिर बने या कुर्सी जाए तब उन्होंने दो मिनट में कुर्सी को ठुकराकर प्रभु श्रीराम के मंदिर का रास्ता साफ कर दिया था।
केंद्रीय गृहमंत्री ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बुआ-बबुआ ने सरकारें चलाईं। क्या ये सभी का विकास कर पाईं? वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं परिवारवादी पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था की परिस्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से कतराते थे। पांच साल के अंदर ही योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सारे गुंडे उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। नारा दिया कि इस बार भाजपा 300 पार।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah)से पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार 51 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 100 में 60 फीसदी वोट हमारा है। 40 फीसदी में बंटवारा है। उसमें भी हमारा है। इससे पूर्व एटा के सांसद राजवीर सिंह ने देवी प्रतिमा भेंटकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। जन विश्वास रैली के मंच पर अन्य मंत्रियों में केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व सांसद और विधायक मौजूद रहे।
कासगंज की जनसभा उत्तर प्रदेश की जनता का मूड बता रही है… https://t.co/KPeSx8jXs9
— Amit Shah (@AmitShah) December 26, 2021
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?