हरियाणा (Haryana ) में गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम चार बजे होगा। इसे लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) ने राज्यपाल से सोमवार को मुलाकात की।
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें और इस लिहाज से यहां अधिकतम 14 मंत्री बन सकते हैं। मौजूदा समय में प्रदेश मंत्रिमंडल में सीएम मनोहर लाल ( Manohar Lal Khattar )और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत 12 मंत्री है।भाजपा के 40 विधायक है। 40 में से सीएम सहित भाजपा के नौ मंत्री है। जबकि एक निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल है। वहीं जजपा से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और राज्य मंत्री अनूप धानक है। मंत्रिमंडल में एक कैबिनट और एक राज्य मंत्री का पद खाली है। कैबनिट मंत्री पद जजपा कोटे और राज्य मंत्री का पद भाजपा कोटे का खाली है।मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा।
जजपा कोटे के खाली पडे पद पर टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली का मंत्री बनना तय है। देवेंद्र बबली की जीत बड़ी थी। मगर तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की हार ही बबली के मंत्री बनने में रोड़ा बन गई।
भाजपा कोटे से मनोहर लाल ( Manohar Lal Khattar ) मंत्रिमंडल में हिसार के विधायक कमल गुप्ता को शामिल किया जा सकता है। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मंत्री पद के इच्छुक हैं। अगर ज्ञानचंद गुप्ता को मंत्री बनाया गया तो स्पीकर की कुर्सी कमल गुप्ता को मिल सकती है। परंतु इसके आसार बहुत कम है। क्योंकि भाजपा के कोटे में राज्य मंत्री का पद खाली है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष का रैंक कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। ऐसे में ज्ञान चंद गुप्ता के राज्य मंत्री बनने के आसार कम है। इससे पहले हरियाणा के तीन मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी की भी चर्चाएं थी मगर भाजपा हाईकमान की ओर से अनुमति नहीं मिली।
टोहाना के विधायक बबली के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अपने 12 मंत्रालयों में से ही कुछ मंत्रालय उन्हें देने पड़ेंगे। इतना तय है कि भाजपा देवेंद्र बबली को अपने कोटे से कोई मंत्रालय नहीं देगी। बबली ने पिछले दिनों फतेहाबाद के एक प्रोग्राम में खुद के मंत्री बनने का इशारा किया था।
Haryana cabinet expansion to take place tomorrow. New ministers of the state cabinet are expected to take oath tomorrow at 4 pm: CMO pic.twitter.com/6Ooic4iZRh
— ANI (@ANI) December 27, 2021


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा