हरियाणा (Haryana ) में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल में दो नए मंत्रियों को शामिल किया गया। भाजपा की ओर से विधायक डॉ. कमल गुप्ता ( Dr.Kamal Gupta )ने संस्कृत में मंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद जननायक जनता पार्टी विधायक देवेंद्र बबली( Devender Babli ) को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई।हिसार से भाजपा विधायक कमल गुप्ता व टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली को नए साल से पहले मंत्री पद का तोहफा मिला।
नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होगा। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। भाजपा कोटे से बनने वाले कैबिनेट मंत्री को बड़ा विभाग मिल सकता है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाने की चर्चाएं हैं।
कमल गुप्ता ( Dr.Kamal Gupta )संघ के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व की भी पसंद हैं। उनका मुखर वक्ता होना पक्ष में गया। जजपा की तरफ से देवेंद्र बबली के अलावा विधायक रामकुमार गौतम, अमरजीत ढांडा व ईश्वर सिंह का नाम चर्चा में रहा। ईश्वर सिंह के बेटे को जजपा कोटे से चेयरमैन बनाया जा चुका है। ढांडा व गौतम पद की दौड़ में पिछड़ गए। जोगी राम सिहाग को सरकार चेयरमैन बना चुकी है लेकिन किसान आंदोलन के कारण उन्होंने पद नहीं स्वीकारा था।
27 अक्तूबर 2019 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण की थी। इसी के साथ हरियाणा में भाजपा-जजपा की नई सरकार अस्तित्व में आई थी। बीच में कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हुई लेकिन सिरे किसी भी बार नहीं चढ़ी। अब भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया। यह विस्तार दो साल दो महीने और एक दिन बाद किया गया है।
इसके साथ ही खट्टर कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 14 हो गई है। जो अधिकतम हैं। मंगलवार को शपथ लेने वाले दोनों मंत्री करोड़पति हैं। जजपा के कोटे से मंत्री बनाए गए देवेंद्र सिंह बबली 12वीं पास है। वहीं, भाजपा कोटे से मंत्री बने डॉक्टर कमल गुप्ता ( Dr.Kamal Gupta )सर्जन हैं। गुप्ता ने 1980 में एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक से मास्टर ऑफ सर्जरी की थी।
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में कमल गुप्ता को मंत्री पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/d3qhdFSOnD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?