आईआईटी गांधीनगर के निदेशक रहे प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ( Prof.Sudhir Kumar Jain )ने शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के 28वें कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
गुरुवार को विश्वविद्यालय आने के बाद शुक्रवार सुबह बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने बाबा का जलाभिषेक किया। इसके बाद केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस दौरान रेक्टर प्रोफेसर वीके शुक्ला ने कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ( Prof.Sudhir Kumar Jain )को कार्यभार सौंपा। नवागत कुलपति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों को पूरी सजगता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ काम करते रहने की बात कही।
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन (Prof. Sudhir Kumar Jain )को 13 नवंबर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के पूरे 55 दिन बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। अब तक 10 महीने से बीएचयू ( BHU) में बिना स्थायी कुलपति के कामकाज चल रहा था।
बीएचयू के 28वें कुलपति का कार्यभार संभालने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में प्रो.सुधीर जैन ने कहा कि यही कोशिश होगी कि सब लोग मिलकर काम करें पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाए। कुलपति ने कहा कि निश्चित ही वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में वित्तीय संकट है इसको दूर करने के लिए पुरातन छात्रों से दान की भी अपील की गई है।
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक रहे प्रोफेसर सुधीर जैन ने बताया कि बदलते समय के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी दक्ष होना बहुत जरूरी है और बीएचयू में तकनीकी विकास के दृष्टिकोण से भी काम कराए जाएंगे। बताया कि तकनीकी रूप से भी विश्वविद्यालय को दक्ष करना का प्रयास किया जाएगा जिससे कि रिसर्च और इनोवेशन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया जा सके।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा