राजस्थान ( Rajasthan ) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। गहलोत कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। उन्होंने ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज भी लगी है। इससे पहले उनके बेटे वैभव गहलोत भी बुधवार को पॉजिटिव आए थे।
गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने बताया कि गुरुवार शाम ही मैंने कोविड टेस्ट कराया था, यह पॉजिटिव आया है। मुख्यमंत्री को बेहद हल्के लक्षण हैं। सूत्रों के मुताबिक वे घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) ने कोरोना पॉजिटिव होने से करीब घंटे भर पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम गहलोत ने कोरोना के शुरुआती लक्षणों के बावजूद प्रेस कान्फ्रेंस की जबकि उनकी दो दिन से तबीयत खराब थी। आज जब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सीएम गहलोत पंजाब में पीएम की सुरक्षा चूक के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तब भी उनकी तबीयत खराब थी। सीएम गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बिना मास्क पंजाब मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के संपर्क में कई कांग्रेस नेता, मीडियाकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी आए थे। कांग्रेस मुख्यालय के जिस कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई वहां सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं थी। कोरोना के शुरुआती लक्षण होने के बावजूद सीएम ने फिजिकल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब सीएम ने उनके संपर्क में आए सब लोगों से टेस्ट करवाने और आइसोलेशन में जाने की सलाह दी है।
कोरोना के बढ़ते केस का हवाला देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कल कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक वर्चुअल की थी। आज जब मीडिया से मुखातिब होने का मौका आया तो वर्चुअल की जगह सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने फिजिकल रूप से सामने आकर प्रंजाब मुद्दे पर बात रखी। अब इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। गहलोत ने आज भी सब लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी थी, जिसमें उन्होंने सबसे सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क लगाने की अपील की थी।
आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 6, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?