पांच राज्यों में फरवरी से मार्च के बीच होने वाले विधानसभा चुनाव ( Election )के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके चलते इन राज्यों में जारी होने वाले कोरोनावायरस टीकाकरण के प्रमाणपत्रों पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi )की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी।
न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन सॉफ़्टवेयर पर फ़िल्टर लागू कर दिया है, ताकि जिन 5 राज्यों में चुनाव होने हैं वहां वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Modi )की तस्वीर दिखाई न दे। इसका पालन करते हुए मतदान वाले राज्यों में शनिवार रात से ही टीकाकरण प्रमाण पत्र से पीएम ( PM Modi )का नाम और फोटो हटा दिया गया।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सरकारों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
इससे पहले मार्च 2021 में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग के सुझाव पर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान भी इसी तरह का कदम उठाया था।
आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन सॉफ़्टवेयर पर फ़िल्टर लागू किया ताकि जिन 5 राज्यों में चुनाव होने हैं वहां वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई न दे: सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2022
COVID vaccination certificate will not have PM Modi’s photo in 5 poll-bound states
Read @ANI Story | https://t.co/A3YuM157Fb#COVID19 #vaccination pic.twitter.com/vxL2YK1ZMl
— ANI Digital (@ani_digital) January 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?