राजस्थान ( Rajasthan ) के दौसा( Dausa ) जिले में भारत के प्रसिद्ध धर्म स्थलों में शामिल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Temple ) को बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के कारण अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया हैं। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देश व प्रदेश में तेजी से बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए घाटा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने यह निर्णय किया है। सरकार द्वारा शनिवार रात से सोमवार सुबह तक पूरी तरह बंदिशें लगा दी गई हैं। ऐसे में प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट ने भी अगले आदेश तक मंदिर बंद रखने की घोषणा कर दी है। यहां रविवार को मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि आरती व भोग पहले की तरह जारी रहेंगे।
ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने बताया कि सरकार की कोरोना गाइडलाइन की पालना एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने जनहित में यह फैसला लिया है। आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी ( Mehandipur Balaji Temple ) में मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है, जिसको लेकर ट्रस्ट प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर मंदिर के कपाट अग्रिम आदेश तक बंद करने का निर्णय किया। बंद कपाटों के बीच बालाजी महाराज की सेवा-पूजा जारी रहेगी।
ट्रस्ट ने मंदिर के कपाट बंद करने की सूचना लाउडस्पीकर के माध्यम से दी, जिसे सुनकर मौजूद भक्तों में मायूसी छा गई। मंगलवार को भक्तबालाजी मंदिर के बाहर चौखट पर मत्था टेककर वापस लौटते दिखे। गौरतलब है कि घाटा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ( Mehandipur Balaji Temple ) के कपाट चौथी बार वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की वजह से बन्द करने पड़े हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?