भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर एक बड़ा एलान हुआ है। इस टीके को बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया है कि कोवाक्सिन का बूस्टर डोज कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट को निष्क्रिय कर देता है। कंपनी ने बूस्टर पर जारी शोध के शुरुआती नतीजे आने के बाद यह दावा किया है।
इससे पहले भारत बायोटेक ने कहा था कि कोवैक्सीन (Covaxin) बूस्टर डोज के उसके परीक्षणों में बिना किसी गंभीर प्रतिकूल घटना के लंबी अवधि के लिए सुरक्षित दिखाया। कोवाक्सिन निर्माता कंपनी ने कहा कि डोज लेने वालों से 90 फीसदी में कोरोना के खिलाफ (दूसरी खुराक के 6 महीने बाद) मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रिया देखी गई।
बता दें कि स्वदेशी वैक्सीन की बूस्टर खुराक को कोवैक्सीन (बीबीवी152) के नाम से जाना जाता है, जो कि ओमिक्रॉन (बी.1.529) और डेल्टा (बी.1.617.2) दोनों के खिलाफ एंटीबॉडी बनाती है।
भारत बायोटेक के मुताबिक ट्रायल के दौरान बूस्टर डोज लेने के बाद लोगों में एंटीबॉडी दो डोज लेने के मुकाबले 5 गुना बढ़ गई। कंपनी के मुताबिक तीसरी डोज (Precaution dose)लेने के बाद लोगों में CD4 और CD8 कोशिकाओं में बढ़ोतरी देखी गई। यह कोशिकाएं कोरोना वायरस के खिलाफ लंबे समय तक सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं। कंपनी का दावा है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान साइट इफेक्ट भी बहुत कम ही सामने आए हैं। ऐसे में यह बूस्टर डोज के रूप में वरदान साबित होगी।
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) से ही 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। हाल ही में भारत बायोटेक ने कहा था कि दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में उसकी कोवाक्सिन दो से 18 वर्ष आयुवर्ग में सुरक्षित, अच्छी तरह सहन करने योग्य और इम्युनिटी बढ़ाने वाली पाई गई है। भारत बायोटेक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा इल्ला की मानें तो बच्चों और किशोरों पर कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के डाटा बेहद उत्साहजनक हैं।
COVAXIN( BBV152) booster shown to neutralize both Omicron and Delta variants of SARS-CoV-2: Bharat Biotech pic.twitter.com/LGgqyj9VX5
— ANI (@ANI) January 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?