उत्तराखंड पुलिस ( Uttarakhand Police ) ने भड़काऊ भाषण मामले में शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी( Jitendra Narayan Singh Tyagi )को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के नारसन सीमा से बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। वसीम रिजवी को शहर कोतवाली लाकर घंटों तक पूछताछ की गई।
12 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में वमीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी( Jitendra Narayan Singh Tyagi )अपनी पुस्तक का विमोचन किया था। विमोचन कार्यक्रम में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण का प्रयोग किया था। इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में धर्म संसद हुई थी। इसमें भी वसीम रिजवी द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने वसीम रिजवी को नोटिस भी तामील कराया था। बृहस्पतिवार की देर शाम हरिद्वार पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को नारसन सीमा से गिरफ्तार कर लिया। वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को पुलिस गिरफ्तार कर शहर कोतवाली हरिद्वार लेकर आ गई।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बंद कमरे में वसीम रिजवी से कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद वसीम रिजवी ( Jitendra Narayan Singh Tyagi )को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। डीआइजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने बताया कि वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
वसीम रिजवी ऊर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के साथ जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत स्वामी नरसिंहानंद गिरी भी उनके साथ मौजूद थे। भड़काऊ भाषण मुकदमे में स्वामी नरसिंहानंद गिरी भी नामजद हैं। लेकिन पुलिस ने सिर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक वसीम रिजवी और स्वामी नरसिंहानंद गिरी एक ही वाहन में हरिद्वार से बाहर जा रहे थे। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल के मुताबिक कानूनी कारणों से स्वामी नरसिंहानंद गिरी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Uttarakhand Police have arrested Wasim Rizvi alias Jitendra Tyagi in connection with the Haridwar ‘Dharm Sansad’ hate speech case from Narsan border, Roorkee: Swatantra Kumar, SP City Haridwar pic.twitter.com/LrtYBIjid5
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 13, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?