मथुरा ( Mathura जिले में शुक्रवार देर रात मथुरा-दिल्ली रेल मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्य सीमेंट से भरी मालगाड़ी (Goods Train ) के 15 वैगन पटरी से उतर गए हैं। यह मालगाड़ी दिल्ली से आगरा आ रही थी। इस दुर्घटना के कारण मथुरा की ओर आने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है। हालांकि कोहरे के कारण उनको रेस्क्यू करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। बड़ी-बड़ी क्रेन से ट्रैक बोगियां हटाई जा रही हैं। मुंबई से आने वाली गाड़ी राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है।मालगाड़ी में 5280 टन सीमेंट लोड था। यह राजस्थान में एक कंपनी की साइट पर सीमेंट लेकर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
उत्तर मध्य रेलवे के मथुरा-पलवल मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर के मध्य मालगाड़ी के 15 वैगन के अवपथन से तीनों लाइन(अप,डाउन एवं तीसरी लाइन)बाधित हैं। रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है।आवश्यकतानुसार गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/निरस्तीकरण/समय परिवर्तन किया जा रहा है। pic.twitter.com/xghwwyTzuW
— North Central Railway (@CPRONCR) January 22, 2022
Train diversion & cancellation due to derailment in VRBD yard agra division @CPRONCR @DRM_Agra pic.twitter.com/nmHhqLvHcu
— PRO Agra N.C.Railway (@OfficerRelation) January 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?