उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली (RaeBareli ) के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जहरीली शराब (Toxic Liquor ) पीने से दस लोगों की मौत हो गई है। घटना मंगलवार देर रात की है।जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक चलता रहा। पहले चार लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अब ये संख्या दस पहुंच चुकी हैं। 15 से ज्यादा लोग बीमार हैं।प्रशासन की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विंडीज नामक देशी शराब के कारण लोगों की हालत बिगड़ रही है।इस ब्रांड की शराब की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जिसने भी विंडीज ब्रांड की शराब पी है, वह तत्काल अपनी जांच अस्पताल में जाकर करा ले।
पूरा मामला रायबरेली (RaeBareli ) के महराजगंज के पहाड़पुर देसी शराब के ठेके से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी गांव की सुखरानी के घर सोमवार को बेटी का बरहंव कार्यक्रम था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की थी और देसी शराब पी थी। बुधवार की सुबह इसी शराब के सेवन से पहाड़पुर गांव के सरोज की गांव में ही मौत हो गई। सुखरानी और राम सुमेर की महराजगंज सीएचसी और बंशी की जिला अस्पताल में सांसें थम गईं थीं। मौतों का ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और सुखरानी के रिश्तेदार बहादुर नगर निवासी कल्लू और लोधवामऊ के बचई की उनके घरों में ही मौत हो गई।
पहाड़पुर के चंद्रपाल की जिला अस्पताल में सांसें थम गईं। इनके अलावा थुलवासा में भट्ठे पर काम करने वाले रामबाबू और कासिम, नहर विभाग में काम करने वाले पहाड़पुर निवासी पंकज सिंह की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इन सभी ने इसी ठेके से शराब खरीदकर पी थी, ऐसा ग्रामीणों का कहना है। पुलिस अभी सिर्फ छह लोगों की जहरीली शराब से मौत होने की बात कह रही है, लेकिन उनका नाम अब तक उजागर नहीं किया गया है। इन सभी लोगों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पहाड़पुर देसी शराब का ठेका पूरे पोदराम सिंह निवासी धीरेंद्र सिंह के नाम है। आइजी लक्ष्मी सिंह ने उसके घर पर दबिश देकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार और सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जहरीली शराब से अब तक छह लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच चल रही है।
जहरीली शराब से रायबरेली (RaeBareli ) केमें पहले भी मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रशासन नहीं चेता। पिछली घटना 5 साल पहले बछरावां में हुई थी। वहां जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी था। उस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। लेकिन उसके बाद इस काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कुछ खास नहीं किया गया। नतीजतन एक बार फिर जिले में जहरीली शराब के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
थाना महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2022 को देशी शराब पीने के कारण हुई कई लोगों की मृत्यु के संबंध में जिलाधिकारी रायबरेली महोदय का वक्तव्य pic.twitter.com/CphsxAt3FV
— Raebareli Police (@raebarelipolice) January 26, 2022
जनपद रायबरेली की जनता से अपील है कि सरकारी ठेके अथवा अन्य किसी स्थल से प्राप्त विंडीज देसी शराब का सेवन ना करें यदि आपने सेवन किया है तो कृपया नजदीकी स्वास्थ्य कें 05352203320,9454418979,9454418981 पर सम्पर्क करे अतः अग्रिम आदेशों तक इसका सेवन ना करें pic.twitter.com/kPJFlAy8HI
— DM RAE BARELI (@dmraebareli) January 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?