उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा में नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहे 17 साल के छात्र ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मैनपुरी का रहने वाला छात्र दयालबाग के सरला बाग में किराए पर कमरा लेकर रहा था।छात्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। नीट ( NEET )प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए यहां आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी ( Mainpuri )के कुरावली स्थित पोस्ट गोपालपुर के गांव दुल्लापुर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रायसिंह (17 वर्ष) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दयाल बाग स्थित सरला बाग एक्सटेंशन में चौधरी मोहर सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था।
शुक्रवार की दाेपहर करीब पौने दो बजे जब वह रोज की तरह कमरे से बाहर नहीं निकला। मकान मालिक उसके कमरे पर गए। वहां उसे छत में लगे पंखे से रस्सी से उसका शव लटका पाया। उसके गले में मोबाइल के ईयरफोन की लीड लटक रही थी। मकान मालिक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
इस पर पीआरवी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जितेंद्र के कान में ईयरफोन लगा था। उसने केवल पेंट पहना था। ऊपर न बनियान था और न ही शर्ट। पुलिस ने छात्र का फोन देखा तो उसमें लास्ट कालिंग 26 जनवरी की थी। कमरे से आध्यात्मिक किताबें भी मिली हैं।छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि जितेंद्र सिंह अवसाद का शिकार था। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र का इलाज डॉ जसवंत कालरा इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल में चल रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। तनाव में ही आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।
इससे पहले भी नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहे आगरा ( AGRA) शहर के कमलानगर में दवा कारोबारी धीरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे आर्यन (Aryan,) ने 3 सितंबर 21 को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?