कर्नाटक ( Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती डॉ. सौंदर्या( Dr Soundarya ) का शव शुक्रवार को उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलता मिला है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु स्थित आवास पर उनकी पोती का शव मिला है। फिलहाल आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। जैसे ही उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर सौंदर्या (30) ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
सौंदर्या ( Dr Soundarya ) सेंट्रल बेंगलुरु( Bengaluru ) में अपने पति के साथ रह रही थीं। उनका एक चार महीने का बच्चा भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पोस्ट प्रेगनेंसी डिप्रेशन से जूझ रही थीं। सौंदर्या की शादी डॉ. नीरज से 2018 में हुई थी। पति के सुबह 8 बजे काम पर निकल जाने के बाद सौंदर्या ने फांसी लगा ली। हाउस मेड के आने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
पति के सुबह 8 बजे काम पर निकल जाने के बाद सौंदर्या ने 10 बजे फांसी लगा ली। हाउस मेड के आने के बाद घटना का खुलासा हुआ।सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थी, जो परिवार में सबसे बड़ी थीं। इस खबर से उनके परिवार और प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। डॉ सौंदर्या की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मंत्रिमंडल के अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे और येदियुरप्पा को सांत्वना दी। वहीं पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना करने में लगे हुए हैं।
Former Karnataka CM BS Yediyurappa’s granddaughter Soundarya found hanging at a private apartment in Bengaluru. Postmortem is going on at Bowring and Lady Curzon Hospital: Office of BS Yediyurappa
— ANI (@ANI) January 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?