इंदौर (Indore) के खजराना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रवक्ता वारिस पठान ( Waris Pathan )के चेहरे पर एक युवक ने कालिख पोत दी। पूरा वाकया तब हुआ जब वे दरगाह से बाहर की तरफ आ रहे थे। मौके पर मौजूद युवकों ने कालिख पोतने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस मामले में थाने में लिखित शिकायत की गई है। बाद में पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसने कहा कि यह व्यक्ति मुझे पसंद नहीं है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM)के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओर मुंबई के पूर्व विधायक वारिस पठान ( Waris Pathan )मंगलवार को इंदौर आए थे। वह खजराना की नाहर वाली दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद जब बाहर निकले तो वहां हार पहनाने आए एक युवक ने उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। युवक मौके से भाग निकला।
इंदौर (Indore) पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी का नाम सद्दाम पिता अजीज पटेल है। वह मजदूरी करता है। वह पटेल नगर में रहता है। उसने बताया कि यह व्यक्ति मुझे पसंद नहीं है। हमेशा देश विरोधी बातें करता रहता है और मुस्लिम समाज को बदनाम करता है। सद्दाम पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संपत उपाध्याय ने बताया कि पठान ( Waris Pathan )के चेहरे पर कालिख मलने के मामले में स्थानीय नागरिक सद्दाम (32) की भूमिका सामने आई है। उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता के चेहरे पर कालिख मलने के पीछे उसके मकसद का पता लगाया जा रहा है।
बताया कि सद्दाम चाय बनाने के पतीले की कालिख अपने हाथों में लगाकर आया था। पठान दरगाह से जैसे ही बाहर निकले, उसने उन्हें फूल माला पहनाने के बाद उनके चेहरे पर कालिख मल दी। उधर, एआईएमआईएम की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी ने घटना पर आक्रोश जताते हुए बताया कि उनकी पार्टी ने इस मामले में खजराना पुलिस को आवेदन देकर जांच की मांग की है। उन्होंने कहाकि पुलिस को बारीकी से पड़ताल कर पता लगाना चाहिए कि पठान के चेहरे पर कालिख मलने की घटना के पीछे आखिर किन लोगों का हाथ है? अंसारी ने बताया कि मुंबई के भायखला क्षेत्र के पूर्व विधायक पठान एआईएमआईएम की संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए मंगलवार को ही मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे।
वारिस पठान के खिलाफ कर्नाटक के कलबुर्गी पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पिछले साल 19 फरवरी को नागरिकता कानून ( CAA) के खिलाफ रैली में वारिस पठान ने कहा था कि समय आ गया है एक जुट हो जाएं याद रहे की हम 15 करोड़ है और 100 करोड़ पर भारी पड़ सकते हैं।
AIMIM leader Waris Pathan’s face blackened by man in Madhya Pradesh’s Indore: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?