झारखंड( Jharkhand ) के धनबाद (Dhanbad ) जिले में कोयले की खदान में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कोयला खदान में उतरे मजदूर चालकर गिरने से दब गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 13 मजदूरों की मौत हुई है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है। हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ भी बोलने से पीछे हट रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, खदान में अवैध खनन किया जा रहा था। इसी दौरान एक कोयले से भरा चालकर 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसकी चपेट में कई मजदूर आ गए, जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान में अभी भी राहत कार्य जारी है। कई लोग नीचे दबे हुए हैं।
मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आनन-फानन में कुछ लोगों को खदान के बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह भारी संख्या में महिला, पुरुष कई समेत बच्चे इस अवैध खदान में उत्खनन करने के लिए आउटसोर्सिंग पर आए थे। वहां ईसीएल प्रबंधन की ओर से ट्रेंच कटिंग किया गया था, इसी दौरान अचानक 20 फीट के ऊपर से चाल भर भराकर नीचे गिर गई।
A portion of ECL coal mine collapsed under Nirsa police station of Dhanbad, Jharkhand. Many feared trapped. The rescue operation is on. The number of casulaties can be ascertained once the rescue operation is over: Dhanbad SSP
— ANI (@ANI) February 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?