Tuesday, June 23, 2026

Crime, INDIA, Maharashtra, News, States

Maharashtra: ठाणे में कार के अंदर मिलीं जिलेटिन की 1000 छड़ें और डेटोनेटर,हिरासत में लिए गए तीन लोग

1,000 gelatin sticks, detonators recovered from car in Maharashtra's Thane; 3 detained

 (के  ( ) इलाके में मंगलवार देर शाम (एक जुलाई) एक कार के अंदर जिलेटिन की 1000 छड़ें और कुछ डेटोनेटर बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी इको कार में आये थे। साथ ही अवैध तरीके से लाये गए इन विस्फोटकों को भिवंडी में डिलीवरी देनी थी, लेकिन उसके पहले ही पकड़े गए।

 ( Thane )पुलिस ने बताया कि मुखबिर से उन्हें इसकी सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोपहर तीन बजे भिवंडी में निजामपुरा पुलिस थाना एरिया के नाडी नाका में एक मारुति ईको कार को रोका गया और उसमें से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इस कार के अंदर जिलेटिन की एक हजार छड़ें और कुछ डेटोनेटर रखे थे। यह जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बता दें कि मौके से पकड़े गए तीनों लोगों की पहचान अल्पेश पाटिल, पंकज चह्वाण और समीर वेद्गा के रूप में हुई। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विस्फोटकों को बरामद कर पूछताछ में जुटी हुई है, डिलीवरी किसे देनी थी, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है।  साथ ही विस्फोटकों को कहां से लाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले साल 25 फरवरी को कारोबारी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर भी जिलेटिन की छड़ों से भरी एक कार मिली थी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels