दिल्ली मेट्रो स्टेशनों( Delhi Metro stations) पर लगे एक्सरे मशीन से बैग चुराने वाली एक पैरामेडिकल शिक्षिका गरिमा पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने दो सोने की पिन, पांच मेट्रो कार्ड, एक मोबाइल फोन, पांच डेबिट कार्ड, नौ हजार रुपये व एक पर्स बरामद किया है। आरोपी माइक्रोबायोलाजी से स्नातकोत्तर कर चुकी है।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) उपायुक्त मेट्रो जीतेंद्र मणि ने बताया कि मेट्रो स्टेशन ( Delhi Metro stations)पर यात्रियों के बैग गायब होने की कई घटनाएं होती हैं। 11 जनवरी को अंजु अरोड़ा ने जनकपुरी मेट्रो थाने में अपने बैग की चोरी होने की शिकायत की। उसने बताया कि उसने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर अपना बैग एक्स-रे मशीन में रखा। जब वह बैग लेने पहुंची तो बैग गायब था। उसने इसकी शिकायत सीआईएसएफ से की।
सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को उनका बैग लेकर जाते देखा गया। अंजु ने बताया कि बैग में घड़ी, नेकलेस, मेट्रो कार्ड व 7,200 रुपये थे। इसी तरह 29 जनवरी को एक अन्य महिला यात्री सुमन ने भी बैग चोरी होने की शिकायत दी। उसका बैग भी उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर चोरी हुआ था। इसी तरह की घटना 30 जनवरी को उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर घटी। चौथी घटना 24 जनवरी को मुंडका मेट्रो स्टेशन पर हुई।
एक के बाद एक हो रही घटना को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को जांच सौंपी गई। निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस को पता चला कि महिला एक मेट्रो स्टेशन पर चोरी करने के बाद दूसरे स्टेशन ( Metro station)पर बाहर निकल जाती है। उत्तम नगर ईस्ट और वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। पुलिस यहां के सीसीटीवी कैमरे पर निगाह रखी।
चार फरवरी को आरोपी महिला उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर दिखाई दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को झांसा देने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला की गिरफ्तारी से पुलिस चार मामले सुलझने का दावा किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?