रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh )शनिवार को मथुरा और आगरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।उन्होंने मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गलवान घाटी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
रक्षामंत्री ने कहा कि चीन के सरकारी अखबार ने जो लिखा, उसे राहुल जी ने सही माना। हमारे सैनिकों के पराक्रम पर सवालिया निशान लगाते हुए राहुल ने जरा भी संकोच नहीं किया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने लिखा है कि गलवान घाटी में चीन के 38 से 50 जवान मारे गए थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा हमारी सेना के जवानों के शौर्य, पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। भारत की सीमाएं यदि सुरक्षित है तो हमारी सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम के कारण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज भारत जो बोलता है उसे सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत के मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचा सकती है।
बलदेव विधानसभा क्षेत्र के फरह स्थित दीनदयाल धाम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कानून का शासन होगा तो विकास योगासन करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh )ने तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जहां तक बात यहां के विकास की है, तो यह समझने की जरूरत है विकास की बस एक शर्त होती है कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखी जाए और यह योगी आदित्य नाथ ने बहुत अच्छे तरीके से कायम की है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को एक खुशहाल प्रदेश बनाया है। आज गुंडे-माफिया जेल में हैं, बाहर निकलने से डरते हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने लोगों से प्रदेश में दोबारा योगी सरकार बनाने की अपील की।
कांग्रेस के नेताओं द्वारा हमारी सेना के जवानों के शौर्य, पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। भारत की सीमाएं यदि सुरक्षित है तो हमारी सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम के कारण है। pic.twitter.com/gnmYcirpEd
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 5, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
आज उत्तर प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों ( बलदेव, खेरागढ़ एवं आगरा ग्रामीण) में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के पाँच वर्षों में विकास और सुशासन का नया दौर देखने को मिला है। विकास को मज़बूती देने का काम केवल भाजपा सरकारें ही कर सकती हैं। pic.twitter.com/7tGVUKxnHO
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 5, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?