उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के उन्नाव ( Unnao ) जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में डायल 112 की गाड़ी पर पलट गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत की सूचना आ रही है जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतकों में दो महिला सिपाही भी शामिल हैं।
यह घटना उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में महदी खेड़ा पुलिया के पास हुई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी पर पड़े टैंकर को हटाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
क्रेन मंगाकर ट्रक को पीआरवी के ऊपर से हटाने का प्रयास शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पीआरवी में दो महिला आरक्षी सहित चार लोग मौजूद थे। उन्नाव ( Unnao ) पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने घटना में तीन आरक्षी की मौत होने की जानकारी दी।
उन्नाव ( Unnao ) पुलिस की पीआरवी में दो महिला आरक्षी चालक सहित चार पुलिसकर्मियों की तैनाती थी, जिसमें से कॉन्स्टेबल आनंद को बाहर जीवित निकालने की जानकारी मिल रही है। इनोवा 2908 में शशि कला यादव, रीता कुशवाहा, चालक कृष्णेंद्र, कॉन्स्टेबल आनंद की तैनाती की जानकारी मिली है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात 9 बजे के करीब हुआ. टैंकर दूध का था। महदी खेड़ा पुलिया के पास पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की में टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया।
दरअसल, शुक्रवार की रात उन्नाव हरदोई मार्ग पर पुलिस की गाड़ी जा रही थी, पीछे से एक टैंकर भी आ रहा था। इसी दौरान सफीपुर कोतवाली में महदीखेड़ा पुलिया के पास टैंकर ने पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानकर संकरी पुलिया आ गई और टैंकर चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी पर पलट गया। पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ गया।
In a tragic incident in Unnao, a tanker toppled over a UP 112 PRV in which three Police personnel on duty including two female constables lost their valuable lives & one critically injured.
My heartfelt condolences for the bereaved family members & prayers for the departed soul.— DGP UP (@dgpup) February 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?