उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में तीन फरवरी को बैंकर ज्योति गुप्ता (27) की धूमधाम से शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों खुश थे। पांच तारीख को कंगन खुला था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन तीन दिन बाद ही मातम पसर गया। दुल्हन बन ससुराल पहुंची ज्योति की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के थाना रसूलपुर क्षेत्र में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ज्योति गुप्ता की मौत हो गई। नवविवाहिता रविवार सुबह को घर के बाथरूम में अचेत पड़ी मिली। पति उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत से ससुराल और मायके में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची फिरोजाबाद ( Firozabad )पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चला है कि बाथरूम में बिल्कुल भी वेंटिलेशन नहीं था। गीजर की गैस रिसाव होने के कारण नवविवाहिता की मौत हुई है। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। मायका पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
नया रसूलपुर निवासी कारोबारी नितिन उर्फ निश्चल गुप्ता (29) की शादी तीन फरवरी को थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट निवासी ज्योति गुप्ता (27) के साथ संपन्न हुई थी। रविवार को ज्योति को मायके जाना था। परिवारवालों का कहना है कि सुबह ज्योति ने उठकर सबसे पहले अपनी मां से बात की। इसके बाद वह बाथरूम नहाने चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर पति ने आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर परिजनों से ज्योति के बारे में पूछा। इसके बाद बाथरूम के दरवाजे पर पैर मारा। दरवाजे की कुंडी टूट गई।
बाथरूम में ज्योति अचेत पड़ी थी। पति निश्चल गुप्ता ऑटो से जिला अस्पताल लेकर आया। चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था। गीजर की गैस रिसाव होने के कारण मौत हुई है। बाथरूम भी बहुत छोटा बना हुआ है।
फिरोजाबाद ( Firozabad )पुलिस ने बताया कि शादी के बाद चार फरवरी को ज्योति की विदाई हुई थी। पांच तारीख को कंगन खुला था। घर में भीड़भाड़ होने के कारण ज्योति और निश्चल ने पांच फरवरी को शहर के एक होटल में रुके थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?