जयपुर एयरपोर्ट ( Jaipur International Airport )पर कस्टम ड्यूटी बचाकर सोना लाने का अनोखा मामला सामने आया है। दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट में आए एक पैसेंजर से कस्टम विभाग ने 6 लाख रुपए का सोना( Gold ) जब्त किया है। व्यक्ति सोने की दो गोलियां जीभ के नीचे छुपाकर लाया था। पूछताछ के बाद कस्टम ने सोना जब्त कर व्यक्ति को छोड़ दिया।
सीमा शुल्क विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है और दुबई ( Dubai)में हैल्पर की नौकरी करता है। उसने कस्टम की टीम को बताया कि कीमत कम होने के कारण वह सोना भारत लाया। जब व्यक्ति मेटल डिटेक्टर डोर से निकला तो सायरन बज गया।
शक होने पर उसकी हैंड मैटल डिटेक्टर से जांच की तो भी सोने का पता नहीं चला। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि उसे दोबारा मेटल डिटेक्टर डोर से निकाला तो फिर सायरन बजा। हमने पूछताछ की तो वह मना करता रहा।व्यक्ति को बोलने में असहजता महसूस हो रही थी। शक होने पर उसके मुंह की जांच की तो जीभ के नीचे सोने की दो गोलियां मिली। पूछताछ में उसने बताया कि खुद के लिए सोना (Gold )खरीदकर लाया था।
जयपुर एयरपोर्ट पर सोना ( Gold )पकड़ने की इस साल की यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले जनवरी के महीने में कस्टम ने दो कार्रवाई करते हुए करीब 1 किलो 94 ग्राम के करीब सोना पकड़ा है। आखिरी कार्रवाई 31 जनवरी को की गई थी जब एक व्यक्ति अपने रेक्टम में 512.700 ग्राम सोना पेस्ट फॉम के रूप में छुपाकर लाया था।
Customs Officers at Jaipur airport recovered two gold buttons weighing 116.59 grams worth Rs 5.8 lakhs concealed in mouth cavity by a man who arrived by an Air India flight from Dubai today morning: Customs officials pic.twitter.com/w3lhvUAsBj
— ANI (@ANI) February 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?