केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में कोविड-19 महामारी (Covid-19 ) के दौरान जान गंवाने वाले पत्रकारों( journalists ) के परिवारों को दी गई वित्तीय मदद की जनकारी दी। सरकार ने संसद में बताया कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को 6.15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरूगन ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। एल मुरूगन(L. Murugan ) ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों ( journalists )के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए विशेष अभियान चलाया था।
एल मुरुगन ने बताया कि इस संबंध में कुल 123 प्रस्ताव मिले थे और उन सभी प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है। ऐसे पत्रकारों के परिवारों को वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के दौरान 6.15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों ( journalists )के परिवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए विशेष अभियान चलाया था। ठाकुर ने कहा कि पीआईबी को प्राप्त आवेदनों के आधार पर और पत्रकार कल्याण स्कीम के तहत मानदंड पूरा करने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को प्रति परिवार पांच लाख रुपये की दर से 6.15 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता अनुमोदित की गई है। उन्होंने कहा कि 2017 से 247 मामलों में पत्रकार कल्याण स्कीम के तहत वित्तीय सहायता दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?