आगरा( AGRA) में जन्मे और अमिताभ बच्चन को लेकर ‘मजबूर’ और ‘ख़ुद्दार’ जैसी हिट फ़िल्में बनाने वाले निर्देशक रवि टंडन( Ravi Tandon ) का शुक्रवार तड़के मुंबई ( Mumbai) में निधन हो गया।रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर यह दुखद न्यूज शेयर की है।इसके साथ ही अपने पिता के अंतिम संस्कार की क्रिया रवीना ने ही पूरी की हैं।
वैसे तो पिता के निधन पर खुद को संभालना बेहद मुश्किल होता है। मगर रवीना खुद को सशक्त बनाए रखा और अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में अदा की। रवीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही हैं।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान रवीना के साथ उनके पति अनिल थडानी और भाई राजीव टंडन भी थे। फिर भी इस दौरान रवीना हाथ में अंतिम संस्कार वाली हांडी लेकर पिता की शव के साथ दिखीं।
जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और निर्देशक रवि टंडन ( Ravi Tandon )ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 86 साल के थे। रवि टंडन ने शुक्रवार की सुबह मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। रवीना टंडन ने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने 4 थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो में वह पिता का हाथ पकड़े चल रही हैं। दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है। उनके पिता ने उन्हें गोद में लिया हुआ है। तीसरी फोटो में वह पिता के साथ एक इवेंट में बैठी हुई हैं और चौथी फोटो में रवीना अपने पिता के गाल पर किस कर रही हैं।
फोटोज के साथ रवीना टंडन ने भावुक पोस्ट लिखा है। रवीना कहती हैं कि वे उनके साथ ही रहेंगे और हमेशा प्यार करती रहेंगी। उन्होंने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे, मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी। मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी। लव यू पापा।’
रवि टंडन ( Ravi Tandon )ने 1960 में ‘लव इन शिमला’ फिल्म से बतौर एक्टर शुरुआत की थी, यही नहीं, इस फिल्म में वह असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे। लेकिन 1973 में ‘अनहोनी’ फिल्म से लेखक, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बन गए। रवि टंडन का जन्म 17 फरवरी, 1935 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था।रवि टंडन ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमें ‘खेल खेल में’, ‘अनहोनी’, ‘नजराना’, ‘मजबूर’, ‘खुद्दार’ और ‘जिंदगी’ है। उनकी पत्नी का नाम वीना है। रवि और वीना के दो बच्चे राजीव और रवीना हुए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?