कानपुर ( Kanpur ) में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ( New India Assurance Co. Ltd )में अकाउंटेंट ललित सोनकर ने गुरुवार को फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली।उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में ललित ने लिखा है कि मैं काम के बोझ से ऊब चुका हूं…इसलिए जान दे रहा हूं…। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं…। मेरे बाद मेरे परिवार का ख्याल रखा जाए…।
कमरे से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो उनका शव फंदा से लटका देख हड़कंप मच गया। रेल बाजार थाना क्षेत्र के शांति नगर में किराये के मकान में रहने वाले ललित सोनकर (45) सर्वोदय नगर स्थित न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी ( New India Assurance )में अकाउंटेंट थे। वह पत्नी खुशबू व बेटी अंबी के साथ यहां रहते थे। मां उमादेवी व छोटा भाई अमित खपरा मोहाल स्थित पैतृक आवास में रहते हैं। चचेरे भाई ऋषि ने बताया कि दो दिन पूर्व भाभी खुशबू अपनी बेटी संग लखनऊ में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में चली गई थीं।
बुधवार की शाम ललित खपरा मोहाल स्थित मां के घर गए। वहीं खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शांति नगर स्थित अपने घर आ गए। इसके बाद दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मोहल्ले में रहने वाले पिंटू व ऋषभ उन्हें उठाने कमरे पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?