हरियाणा (Haryana ) के पानीपत(Panipat) जिले में शनिवार सुबह युवती मोनिका (21) (Monika )की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। दरअसल, शहर में असंध पुल के ऊपर से गुजर रहे रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर युवती ड्यटी पर जा रही थी। उसने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे। वह तेज आवाज में गाने सुन रही थी। इसी दौरान जब वह रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो गरीबरथ ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में युवती के सिर में चोट लगी। हादसे के कुछ देर बाद तक उसकी सांस चल रही थी। मगर जब तक स्थानीय लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पानीपत (Panipat)सिविल अस्पताल में युवती का पंचनामा करवा कर शवगृह में शव रखवा दिया गया है। युवती के परिजनों के बयानों के आधार जीआरपी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी देते हुए जोगिंद्र ने बताया कि वह मूल रुप से एमपी का रहने वाला है। पिछले करीब 25 सालों से वह पानीपत(Panipat) में काबड़ी रोड पर रहता है। वह सब्जी विक्रेता है। चार बच्चों का पिता है। दो बेटियां व दो बेटे हैं। बेटी मोनिका (21) बीकॉम पास थी। वह बिशन स्वरुप कॉलोनी स्थित आधार सेवा केंद्र पर नौकरी करती थी। वह उक्त जगह पर पिछले करीब 5 माह से नौकरी कर रही थी।
पिता ने बताया कि मोनिका रोजाना घर से सुबह करीब 9 बजे काम के लिए निकलती थी। वह रोजाना असंध पुल के नीचे से ही गुजरती थी। मगर आज विधाता को कुछ और ही मंजूर था। वह आज असंध के पुल के पास ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइन को क्रॉस कर अपने ऑफिस तक जा रही थी, जिस दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि उसकी लापरवाही थी, लेकिन जान चली गई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Panipat’s Monika crushed under a train while listening to songs on earphone