पाकिस्तान ( Pakistan ) के एक डेरा गांव में शनिवार को कट्टरपंथियों की क्रूर भीड़ ने एक शख्स पेड़ पर उल्टा लटका पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि कथित रूप से व्यक्ति ने कुरान का अपमान किया था। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे पुलिस से छुड़ाकर मौत के घाट उतार दिया।इस नृशंस हत्याकांड के दौरान इमरान खान की पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। इससे पहले एक श्रीलंकाई शख्स की भी भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
घटना पाकिस्तान ( Pakistan ) में पंजाब प्रांत के खानेवाल( Khanewal ) जिले के जंगल डेरा गांव की है। बताया जा रहा है कि सैकड़ों लोग मगरिब नमाज के बाद इक्ट्ठा हुए थे। लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति ने उसी समय कुरान के कुछ पन्नों को फाड़ दिया और आग लगा दी। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी मियां चुन्नू को पेड़ से लटका दिया और और ईंटों से तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पाक समाचार पत्र डॉन के अनुसार ने व्यक्ति ने अपनी बेगुनाही की सफाई देनी चाही लेकिन भीड़ ने उसकी एक ना सुनी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पथराव से पहले पुलिस की एक टीम गांव पहुंचकर अपराधी को पकड़ लिया था, लेकिन भीड़ ने उसे एसएचओ की कस्टडी से छुड़ा लिया। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने IGP राव सरदार अली खान को रिपोर्ट देने को कहा है।
पाकिस्तान ( Pakistan ) में पिछले दिसंबर में सियालकोट में इसी तरह की एक घटना हुई थी। जिसमें एक श्रीलंका के इंजीनियर की ईशनिंदा आरोप में श्रमिकों ने हत्या कर दी थी। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 3 दिसंबर, 2021 को सियालकोट में, एक श्रीलंकाई इंजीनियर को कारखाने के कर्मचारियों द्वारा ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला गया था।
इस रिपोर्ट के अनुसार 1947 से 2021 तक ईशनिंदा को लेकर कुल 18 महिलाओं और 71 पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, थिंक टैंक के अनुसार मामलों की वास्तविक संख्या अधिक है क्योंकि सभी मामले दर्ज नहीं होते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 70 प्रतिशत से अधिक आरोपी पंजाब से रिपोर्ट किए गए थे।
Police say an enraged mob has stoned to death a middle-aged man for allegedly desecrating the Quran in a remote village in eastern Pakistan. https://t.co/Qoa8LFPQdS
— The Associated Press (@AP) February 13, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?