भगवा ध्वज पताका फिर से उत्तर प्रदेश के सत्ता शीर्ष पर फहराने को बेताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है। अभी 11 फरवरी को जिले की तराई में सिंह गर्जना करने के एक दिन बाद फिर एटा (Etah ) जिले के जलेसर( Jalesar )मे गरजे और फिर वही सिंहनाद दोहराया। जलेसर के प्रख्यात घण्टा कारोबार को रेखंकित करते हुये उन्होंने कहा कि मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं।मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि एटा(Etah ) की ‘जनता-जनार्दन’ का ये उत्साह और प्रचंड व मुखर समर्थन भाजपा की विजय का सिंहनाद है,एटा में ‘परिवारवादी’ हारेंगे…जनता जीतेगी।
एटा (Etah )के जलेसर के एमजीएम मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करने पहुंचे। शुरूआत जलेसर के घंटे से की। कहा कि यहां का घंटा बजता है तो देव ध्वनि उत्पन्न होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं 2100 कुंतल का घंटा बनाया गया।
मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे।
अब कांवड़ यात्रा निकलती हैं। बम-बम, हर-हर के जयकारे लगते हैं। कहा कि यहां के क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन में काफी योगदान दिया। विडंबना है कि 70 साल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा संस्थान नहीं दिया गया। हमने एटा को मेडिकल कॉलेज दिया।
2017 से पहे सत्ता से प्रायोजित अपराधी, पेशेवर माफियाओं की गुंडागर्दी और अराजकता का यह अड्डा था। 2017 के बाद उन माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला, संपत्ति जब्त की गई। पहले की सरकारों की संवेदनाएं माफियाओं के साथ थीं। पहले जलेसर को डार्क जोन बना दिया था।
हमने सिंचाई के लिए पानी दिया और घर-घर मीठा जल पहुंचा रहे हैं। सपा ने विधवा, दिव्यांगों की पेंशन बंद कर पाप किया था। छटे हुए गुंडों को पेंशन शुरू की। हमने पर विधवा, दिव्यांगों को पेंशन दी। एटा (Etah ) कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। उनके सपनों को साकार करने के लिए भाजपा जरूरी है। इस अवसर पर चुनावी सभा मे किसान नेता भानु प्रताप सिंह(किसान यूनियन भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष,जलेसर के प्रतयाशी संजीव दिवाकर,मारहरा के प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन विक्रांत मधोरिया मीडिया प्रभारी आदि अनेक शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे।
एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चलाया सपा पर तीखे बयानों का बुल्डोजर, बोले – ‘परिवारवादी’ हारेंगे…जनता जीतेगी
एटा की ‘जनता-जनार्दन’ का ये उत्साह और प्रचंड व मुखर समर्थन भाजपा की विजय का सिंहनाद है…
एटा में ‘परिवारवादी’ हारेंगे…जनता जीतेगी!
धन्यवाद एटा! pic.twitter.com/MiAiZGNixn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 13, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?