उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के बीच असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi )ने हिजाब पहनकर कालेज जाने का समर्थन करते हुए हिजाबी के प्रधानमंत्री बनने का ट्वीट किया तो उस पर जबर्दस्त पलटवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath )ने किया है।
कर्नाटक के हिजाब विवाद पर जब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी तो सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )ने उन पर करारा प्रहार किया। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर बिना नाम लिए चेतावनी दी। लिखा- ‘गजवा-ए-हिंद’ का सपना देखने वाले ‘तालिबानी सोच’ के ‘मजहबी उन्मादी’ यह बात गांठ बांध लें। वो रहें या न रहें, भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्रीराम। सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) के इस ट्वीट को उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता लगातार री-ट्वीट कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हिजाब विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो ट्वीट कर कैप्शन लिखा- ‘इंशा अल्लाह, एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।’ वीडियो में ओवैसी कह रहे हैं कि ‘हम अपनी बेटियों को ‘इंशा अल्लाह, अगर वो फैसला करती है कि अब्बा-अम्मी मैं हिजाब पहनूंगी तो अम्मी-अब्बा कहेंगे- बेटा पहन, तुझे कौन रोकता है, हम देखेंगे। हिजाब, नकाब पहनेंगे कालेज भी जाएंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, बिजनेसमैन, एसडीएम भी बनेंगे और एक दिन इस देश में एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी।
बता दें कि 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों शामिल हैं। इस दौरान दो करोड़ से अधिक मतदाता 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। वर्ष 2017 के चुनाव में इन 55 सीटों में 38 भाजपा, 15 सपा व दो कांग्रेस के पास थीं।
‘गजवा-ए-हिन्द’ का सपना देखने वाले ‘तालिबानी सोच’ के ‘मजहबी उन्मादी’ यह बात गांठ बांध लें…
वो रहें या न रहें
भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा।
जय श्री राम!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 13, 2022
इंशा’अल्लाह pic.twitter.com/lqtDnReXBm
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?