देशभर में हिजाब को लेकर जारी विवाद के बीच मंगलवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम ( Gurugram ) में बुर्का और हिजाब पहने हुई एक विदेशी महिला ने कथित तौर पर एक कैब ड्राइवर को चाकू मार दिया। घायल कैब ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला मिस्र की नागरिक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम ( Gurugram ) के राजीव चौक पर मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास कथित तौर पर बुर्का और हिजाब पहने हुई एक विदेशी महिला ने चौक पर खड़े कैब ड्राइवर को चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला वहां से भागने लगी। घायल कैब चालक ने उसका पीछा किया। वहीं, जब चौक के पास तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए ।खुद को मिस्र की निवासी बताने वाली महिला ने पीसीआर कर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर अपनी मातृभाषा में चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना के एक वीडियो में वह महिला पुलिसकर्मी को मुक्के मारती और पीटती हुई दिख रही है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ( ) के निवासी रघुराज ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर कैब चलाते हैं और सवारियों को गुरुग्राम से दिल्ली के आनंद विहार तक लाते- ले जाते हैं। मंगलवार सुबह राजीव चौक पर वह सवारियों के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान हिजाब पहने एक महिला उनके पास आई और गाड़ी का शीशा खुलवाया। आरोप है कि शीशा खोलते ही महिला ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद वह महिला सिविल लाइन की तरफ भागने लगी। कैब चालक ने उसका पीछा किया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गुरुग्राम ( Gurugram )पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गुरुग्राम में हिजाब पहने हुई एक विदेशी महिला ने एक टैक्सी ड्राइवर को चाकू मारा,इसके बाद पुलिस से हाथापाई की,पुलिस ने किया काबू,जांच में जुटी पुलिस pic.twitter.com/bR4oobwad6
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) February 15, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत