आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भगवान हनुमान( Lord Hanuman )की जन्मभूमि को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक ने अलग-अलग स्थानों पर हनुमान के जन्म का दावा किया है। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट ने बुधवार को तिरुपति के तिरुमाला में अंजनाद्री पर्वत पर भूमि पूजन किया। अंजनाद्री पर्वत को भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है।
इस मौके पर विशाखा श्री शारदा पीठम के स्वरूपानंदेंद्र सरस्वती ने कहा कि तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी में हनुमान जी ( Lord Hanuman )के जन्मस्थान पर भूमि पूजा आयोजित की गई थी। आंध्र प्रदेश वेदों का जन्मस्थान है और यहां वेंकटेश्वर स्वामी की कृपा और अनुमति के बिना कुछ भी नहीं होता है।
देवताओं के जन्मस्थान के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अंजनाद्री हनुमान का जन्मस्थान कोई मामूली बात नहीं है। इसके बारे में कई वैदिक और वैज्ञानिक विद्वानों ने शोध कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आगे कहा कि राम जन्मभूमि, हनुमान जन्मभूमि( birthplace of Lord Hanuman )की पुष्टि चित्रकूट के अध्यक्ष श्रीराभद्राचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने की थी।
इस अवसर पर ट्रस्ट ने भगवान हनुमान ( Lord Hanuman )पर एक जीवनी इतिहास पुस्तक भी जारी की है। भगवान हनुमान की जन्मभूमि को लेकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की धार्मिक संस्थाओं के बीच विवाद शुरू हो गया है। दरअसल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक ने अलग-अलग स्थानों पर हनुमान जी के जन्म का दावा किया है।
कर्नाटक में श्री हनुमान जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का कहना है कि वाल्मीकि रामायण में विशेष रूप से उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि हनुमान जी का जन्म किष्किंधा के अंजनाहल्ली में हुआ है। वर्तमान में माना जाता है कि यह स्थान हम्पी के निकट तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। वहीं तिरुमला तिरुपति देवस्थानम कमेटी का दावा है कि पुराणों और शिलालेखों जैसे प्राचीन ग्रंथों में स्पष्ट रूप से अंजनाद्री का उल्लेख है, जिसे अब तिरुमाला कहा जाता है, जो कि हनुमान जी का जन्मस्थान कहा जाता है।
#WATCH | Andhra Pradesh: A Bhoomi Poojan was held at Tirumala, the original birthplace of Lord Hanuman as claimed by the Pundit Committee constituted by the Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD), earlier today pic.twitter.com/hlGrHdIT4F
— ANI (@ANI) February 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?