उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के नोएडा ( Noida ) के सेक्टर-53 में स्पा सेंटर में गुरुवार को आग लगने से एक पुरुष समेत एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटर में सफाई के दौरान लगे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।
स्पा सेंटर कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल से बंद था और कुछ दिनों में फिर से खुलने वाला था। इसी के चलते सेंटर में साफ-सफाई का काम गुरुवार को चल रहा था। मृतकों की पहचान एटा ( Etah ) निवासी राधा चौहान और नोएडा के अरुण आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।
यह हादसा नोएडा ( Noida ) के सेक्टर 53 के गिझोड़ गांव का है। यहां आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में जकोजी के नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। गुरुवार की शाम यहां साफ-सफाई चल रही थी। रात करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक ही स्पा सेंटर में आग लग गई। जिस वक्त घटना हुई उस समय स्पा में अकुंश आनंद (35) और राधा चौहान (26) मौजूद थीं। राधा स्पा की मैनेजर थीं। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं पाया जा सका।
कहा कि 112 आपातकालीन सेवा को आग की सूचना दी गई। जिसके बाद नोएडा ( Noida ) पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वर्मा ने कहा कि दमकल विभाग भी घटना स्थल पर पहुंच गया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। स्पा सेंटर के अंदर दो लोग मृत पाए गए। एक 26 वर्षीय महिला और एक 35 वर्षीय व्यक्ति। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह स्पा सेंटर में काम करता था जबकि महिला राधा चौहान मूल रूप एटा के रोजा जलालपुर गांव की निवासी थी, उसका पति यूपी पुलिस में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?