कर्नाटक ( Karnataka) हिजाब ( hijab ) विवाद मामले में कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन कुमार ( Chetan Kumar Ahimsa )को बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मंगलवार देर रात बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। चेतन पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ उनके आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया था। अभिनेता चेतन पर आईपीसी की 505 (2) और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बता दें कि इससे पहले चेतन की पत्नी मेघा ने आरोप लगाया था कि कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए ले जाने के बाद से उनके पति गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को लाइव करते हुए मेघा ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी नोटिस के चेतन को उसके घर से ले जाया गया और अब उसके ठिकाने का पता नहीं चल रहा है।
दरअसल, चेतन कुनार ( Chetan Kumar )ने 16 फरवरी को जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में अपने एक पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया था। पुराने ट्वीट में जस्टिस कृष्णा दीक्षित द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तारी से पहले जमानत देने और पीड़िता को लेकर टिप्पणी करने की बात कही गई थी। चेतन ने इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इसे हिजाब विवाद से जोड़कर जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में कथित आपत्तिजनक बात कही।
रीट्वीट में चेतन ( Chetan Kumar )ने लिखा कि यह एक ट्वीट है जिसे मैंने लगभग दो साल पहले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के संबंध में लिखा था। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने दुष्कर्म के एक मामले में इस तरह की परेशान करने वाली टिप्पणी की थी। अब यही जज तय कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में हिजाब स्वीकार्य है या नहीं। उनके पास आवश्यक स्पष्टता है?
Karnataka | Actor & human rights activist Chethan Kumar arrested for his tweet (on Hijab and Justice Krishna Dixit). A suo moto FIR registered in Sheshadripuram PS as Cr. No. 40/2022 u/s 505(2) & 504 IPC. Kumar will be produced before the Jurisdictional Magistrate: DCP Central
— ANI (@ANI) February 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?