दिल्ली ( Delhi ) की तिहाड़ जेल( Tihar Jail ) में शुक्रवार देर शाम कैदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। हालात पर काबू करने के दौरान कैदी जेल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। झगड़े में एक सहायक अधीक्षक समेत दो जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया और हालात को काबू में किया गया। घायल चार कैदियों और जेलकर्मियों को उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) महानिदेशक संदीप गोयल ने तिहाड़ में कैदियों और जेलकर्मियों के बीच झड़प होने की पुष्टि की है। जेल अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम जेल संख्या चार में कैदियों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था। कैदी एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक सहायक अधीक्षक और जेल के सुरक्षाकर्मी वहां पर पहुंचे।
तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) कर्मियों ने मारपीट कर रहे कैदियों को अलग करने की कोशिश की। इसी दौरान कैदियों के एक गुट ने जेल कर्मियों पर ही हमला कर दिया। जेल कर्मियों पर हमला की जानकारी मिलते ही जेल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वहां भेजा गया। उसके बाद हालात पर काबू पाया गया। मारपीट में सहायक जेल अधीक्षक और एक वार्डर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चार कैदियों को भी गंभीर चोटें लगी। सभी को डीडीयू अस्पताल भेजा गया। वहीं मामूली रूप से घायल अन्य कैदियों और जेल कर्मियों को जेल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जेल महानिदेशक का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं।
तिहाड़ जेल के चार कैदी और दो स्टाफ सदस्य आज शाम जेल परिसर के अंदर कैदियों के झगड़े में घायल हो गए। कोई गंभीर चोट की जानकारी नहीं है। स्थिति अब नियंत्रण में है: जेल अधिकारी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत