धर्मशाला में
भारत ने श्रीलंका ( IND vs SL )को तीसरे और आखिरी टी-20 में छह विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज भी 3-0 से जीत ली है। पहला टी-20 भारत ने 62 रन और दूसरा टी-20 सात विकेट से जीता था। यह रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार चौथी सीरीज जीत है, जिसमें भारत ने विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को घरेलू टी-20 सीरीज में 3-0, वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20 सीरीज में 3-0 और अब श्रीलंका को 3-0 क्लीन स्वीप किया है।
श्रीलंका ( IND vs SL ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 146 रन बनाए। श्रीलंका के टॉप चार बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसमें पाथुम निशांका (1 रन), गुनातिलाका (0), चरिथ असलंका (4 रन) और जानिथ लियानागे (9 रन) शामिल हैं। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल और कप्तान दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी निभाई।
चांदीमल 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आखिर में कप्तान शनाका ने तूफानी पारी खेली। वह 38 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा चमिका करुणारत्ने ने 12 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से आवेश खान ने दो विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।
श्रीलंका के जवाब में 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। सैमसन 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस ने दीपक हुड्डा के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई।
हुड्डा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर चार गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक लगाया। यह इस सीरीज में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। श्रेयस ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई।
श्रेयस ने चौके के साथ मैच को खत्म किया। वह 45 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, जडेजा 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। इसके अलावा दुष्मंत चमीरा और चमिका करुणारत्ने को एक-एक विकेट मिला।
That’s that from the final T20I.#TeamIndia win by 6 wickets to complete a clean sweep 3-0 against Sri Lanka.
Scorecard – https://t.co/gD2UmwjsDF #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/er1AQY6FmL
— BCCI (@BCCI) February 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?