यूपी चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज (Prayagraj ) के करेली थाना क्षेत्र गौसिया स्कूल के पास में बम धमाके में एक युवक की मौत हो गई है, इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी भी हुआ है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक झोले में बम रखकर ले जा रहे थेएक युवक साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसके झोले में रखा बम तेज आवाज के साथ फट गया। इससे युवक के चिथड़े उड़ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मतदान केंद्र है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग वोट देने के लिए जुटे थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रयागराज (Prayagraj ) के एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि अर्जुन कोल पुत्र बाबूलाल कोल ग्राम रामगढ़, थाना कोरांव (21) का शव मोर्चरी में भिजवा दिया गया। साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय कोल पुत्र बालेश्वर कोल, ग्राम रामगढ़, थाना कोरांव घायल है। गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है।
पुलिस का कहना है कि यह दोनों विस्फोटक लेकर कहां जा रहे थे यह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घायल युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है।
घटना स्थल से कुछ ही दूर पर एक दूसरा मतदान केंद्र गौस मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज है। दोनों मतदान केंद्र शहर पश्चिमी के अंतर्गत आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के बाद मतदान केंद्र का गेट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि पुलिस अफसरों ने गेट बंद करने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मतदान सुचारू रूप से चलता रहा।
#थाना_करेली क्षेत्र में हुयी घटना के सम्बन्ध में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गयी बाईट :-@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @CommissionerPrg @igrangealld pic.twitter.com/QYUFk3NzOr
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) February 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?