राजस्थान ( Rajasthan ) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने भीलवाड़ा ( Bhilwara ) सर्किल के वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर (जीएसटी) मोहम्मद हुसैन अंसारी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने रविवार दोपहर उदयपुर और भीलवाड़ा में एक साथ कार्रवाई की गई। अंसारी को एक दलाल से 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उदयपुर के प्रतापनगर निवासी दिनेश टेलर को भी पकड़ा गया है। टेलर भीलवाड़ा में वाणिज्य कर अधिकारी है। इसके अलावा राजमल उर्फ राजू अग्रवाल एंव लक्ष्मण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह दोनों प्राइवेट व्यक्ति हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वाणिज्य कर विभाग भीलवाड़ा ( Bhilwara ) में टैक्स चोरी का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था। इसके जरिए कर विभाग के अधिकारी और प्राइवेट व्यक्ति मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे थे। आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी टीम की रविवार शाम तक तलाशी जारी रही।
एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि मुख्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि GST (वाणिज्य कर विभाग राजस्थान) के भीलवाड़ा में टैक्स चोरी का एक रैकेट चलाया जा रहा है। इससे सरकार को बड़ी राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है। सोनी ने बताया कि इस पर एसीबी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट में एएसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
टीम ने भीलवाड़ा (Bhilwara ) और उदयपुर में एक साथ कार्रवाई करते हुए उदयपुर के सेक्टर-12 निवासी मोहम्मद हुसैन अंसारी को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। अंसारी यह रिश्वत उदयपुर के पानेरियों की मादड़ी निवासी नीलेश अग्रवाल से रिश्वत के रूप में ले रहे थे।
एएसपी शेखावत ने बताया कि इस मामले में मिलीभगत पाए जाने पर उदयपुर के प्रतापनगर निवासी दिनेश टेलर को भी पकड़ा है। टेलर भी भीलवाड़ा में वाणिज्य कर अधिकारी है। टीम में राजमल उर्फ राजू अग्रवाल एंव लक्ष्मण अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह दोनों प्राइवेट व्यक्ति हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शेखावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर विभाग के अन्य संदिग्ध अधिकारियों के भीलवाड़ा और उदयपुर स्थित घरों और ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?