राजस्थान ( Rajasthan ) के बाड़मेर (Barmer ) में सोमवार को ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस हादसे में भाजपा महामंत्री संपतराज जैन बोथरा की मौत हो गई। जो पेशे से वकील थे।ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये,भिड़त के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। हाईवे पर 10-15 मिनट तक जाम लग गया। पुलिस ने मृतक के शव को बायतु मोर्चरी में रखवाया है। घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बाड़मेर (Barmer ) पुलिस के अनुसार सोमवार को बाड़मेर शहर निवासी संपतराज जैन बोथरा जोधपुर से कार में बाड़मेर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बायतु पनजी गांव में सामने से आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार संपतराज बोथरा पुत्र आसुलाल को बायतु अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
बाड़मेर (Barmer ) निवासी संपतराज बोथरा जैन समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री और आरएसएस से जुड़े हुए है। जैन कई मंदिरों के ट्रस्टी भी है। बाड़मेर कोर्ट में वकालात भी करते है। रविवार को जोधपुर अपने कोर्ट के काम से गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?