बिहार (Bihar ) में भागलपुर ( Bhagalpur ) शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार देर रात बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई।जोरदार विस्फोट होने के कारण पूरे शहर में उसकी गूंज सुनाई दी। घटना में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें विस्फोट से आसपास के मकान गिरने और मलबे में लोगों के दबने से मौतें हुई हैं। कुछ लोगों ने बताया है कि लीलावती देवी के मकान में विस्फोट हुआ है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पूरी रिपार्ट आने के बाद पता चलेगा कि विस्फोटक किस तरह का था।
विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 4 घर जमींदोज हो गए। विस्फोट से करीब 5 किमी का इलाका दहल उठा। ब्लास्ट नवीन मंडल और गणेश मंडल के घर के बीच हुआ है। विस्फोट किसके घर में हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कुछ लोग आजाद बता रहे हैं, कुछ लोग नवीन और गणेश का नाम ले रहे हैं। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं।
पुलिस ने संकेत दिया है कि बम बनाने के दौरान यह धमाका हुआ। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है। बताया गया कि रात 11.35 बजे मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ। इस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए।
कुछ दिनों पहले आईबी ने भी भागलपुर ( Bhagalpur ) पुलिस को अलर्ट किया था। धमाके की चपेट में कई घर आए हैं, इसलिए ये मामला संदिग्ध भी लग रहा है। पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।
घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। जमींदोज हुए मकानों के मलबे को हटाने का काम चल रहा है। विस्फोट के दौरान मौजूद पड़ोसी निर्मल साह उर्फ लड्डू ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो रहे थे। वह भी घर के बाहर बैठे थे तभी तेज धमाका हुआ।
धमाका होने के बाद घर में जैसे ही लोग देखने के लिए अंदर घुसे घर गिरना शुरू हो गया। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब चुके थे। घटनास्थल पर बहुत धुंआ हो जाने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। किसी तरह कुछ लोगों को ई-रिक्शे से ले जाकर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।
हाल ही में भागलपुर ( Bhagalpur )के दो शख्स को विस्फोटक समान के साथ कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसको लेकर भागलपुर में कई जगह पर निशानदेही पर छापेमारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक आईबी की टीम ने भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। कुछ दिनों पहले ही भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर डेटोनेटर बम बरामद किया गया था। इसके बाद नाथनगर रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक किनारे जोरदार बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
भागलपुर ( Bhagalpur )के डीएम सुब्रत कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी जांच कर रहे हैं। घटना को लेकर बताया कि अभी रेस्क्यू चल रहा है। इससे पहले भागलपुर के काजवली चक, बबरबगंज, हबीबपुर, बरारी आसानंदपुर समेत कई इलाकों में बम विस्फोट की घटना घट चुकी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?