दिल्ली ( Delhi ) के नेताजी सुभाष पैलेस इलाके के शकूरपुर गांव में में रविवार को शराब के नशे में 47 वर्षीय हितेंद्र यादव ( Hitendra Yadav )ने गोलीबारी कर पत्नी और दो सालों की हत्या कर दी, जबकि एक साले की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया ,उसके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय हितेंद्र यादव शकूरपुर गांव में रहता है। उसे शराब पीने की लत है। पड़ोसियों के अनुसार वह शराब के नशे में पत्नी सीमा से मारपीट करता था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त ललित के साथ नशे की हालत में घर पहुंचा। बताया जाता है कि सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। सीमा ने अपने भाइयों सुरेंद्र और विजय को घटना के बारे में जानकारी दी। विजय अपनी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र के साथ शकूरपुर पहुंचकर हितेंद्र को समझाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान हरेंद्र ने अपने दो सालों, पत्नी और साले की पत्नी पर गोलियां बरसाईं। जिससे हरेंद्र की पत्नी सीमा, विजय और सुरेंद्र दोनों सालों की मौत गई। बाद में पुलिस पहुंची और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police )ने बताया कि नेताजी सुभाष पैलेस के शकूरपुर स्थित यादव मार्केट में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद गोली मारकर पत्नी और दो सालों की पत्नी की हत्या कर दी जबकि एक साले की पत्नी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के मुताबिक, हितेंद्र परिवार के साथ शकूरपुर गांव में चार मंजिला मकान की चौथी मंजिल पर रहता है। इसके परिवार में पत्नी सीमा यादव के अलावा दो बेटे प्रथम यादव (19) और जय यादव (16) है। हितेंद्र ने मकान की बाकी मंजिलों और ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकानों को किराए पर दिया हुआ है। इससे परिवार को लाखों रुपये की आमदनी होती है। इसी से परिवार का खर्चा चलता है। परिजनों ने बताया कि हितेंद्र को शराब पीने की लत है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?