प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम (Assam) में 80 में से 76 नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों की जीत पर राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और कहा कि यह उनकी पार्टी के विकास के एजेंडे पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है। असम राज्य निर्वाचन आयोग (ASEC) द्वारा बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, बीजेपी ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में कुल 80 में से 76नगर निकायों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की।
असम(Assam) नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता पर पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को आशीर्वाद देने लिए असम की जनता का आभार। यह हमारे विकास के एजेंडे के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। मैं अपने परिश्रमी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और लोगों की सेवा करने के लिए सराहना करता हूं।’
बीजेपी ने जहां इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की, वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनावों में बड़ी नाकामी झेलनी पड़ी और अब तक एक भी नगर निकाय में जीत हासिल नहीं कर पाई है। अभी एक नगर निकाय के चुनाव का नतीजा आना बाकी है। दिलचस्प रूप से मरियानी नगर बोर्ड की कुल 10 में से 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि शेष 3 सीट पर बीजेपी को जीत मिली।
परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, असम(Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘मैं बीजेपी की असम इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विचारों को बिना थके प्रचारित किया। मैं नगर निकाय चुनावों में बीजेपी की असम इकाई और उसके सहयोगियों को शानदार जीत दिलाने के लिये राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।’
Gratitude to the people of Assam for blessing BJP and our allies in the recently concluded municipal elections. This shows their faith in our Party’s development agenda. I applaud our hardworking Karyakartas for their efforts and service among people. @BJP4Assam https://t.co/m4QteI8Ca7
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?