प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi )शुक्रवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर पहुंचे और मां हीराबेन से मिलने पहुंचे। पीएम मोदी ने करीब दो साल बाद अपनी मां से मुलाकात की। यहां मां का पैर छूकर उन्होंने आर्शीवाद लिया और मां हीराबेन के साथ बैठकर खिचड़ी खाई।इससे पहले पीएम मोदी अक्तूबर 2019 में मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे।लेकिन उसके बाद से पीएम अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गए और उनकी अपनी मां से मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसे में अब जब वे दो दिन के गुजरात दौरे पर आए, तो उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मिलने का भी वक्त निकाला है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने चुनावी राज्य गुजरात के मतदाताओं को साधने के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में 10 किमी लंबा रोड शो किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने गृह राज्य में पंचायत महासम्मेलन में एक लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने विकास के कारण ही यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा को दोबारा मौका दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) नेकहा कि लोकतंत्र की ताकत के कारण भाजपा को इन राज्यों में दोबारा सत्ता मिली है, जहां सरकारों को बमुश्किल लगातार दूसरा मौका मिलता है। जनता का विकास के लिए वोट देने के कारण यह संभव हुआ है। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत जब आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, ऐसे में ग्रामीण विकास का उनका सपना पूरा होना चाहिए।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण केंद्रों के समग्र विकास का लक्ष्य देते हुए कहा कि गांवों को स्वावलंबी और मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती है। बापू हमेशा ग्रामीण विकास और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की बात करते थे। ग्राम स्वराज का सपना पूरा करने के लिए पंचायतीराज का मजबूत ढांचा बेहद जरूरी है। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है।
अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपनी मां से मिलने गुजरात जाते हैं। पीएम मोदी की मां हीरीबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था।
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi at her residence, in Gandhinagar pic.twitter.com/4CvlnsPQtm
— ANI (@ANI) March 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?