शायर मुनव्वर राना ( Munawwar Rana ) की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। वे इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं। चुनाव के बीच मुनव्वर ने कहा था कि यदि योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) फिर से मुख्यमंत्री बने तो वे यूपी से पलायन कर जाएंगे। शायर से इस बाबत सवाल भी पूछा गया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया।
मुनव्वर राणा ने कहा कि मेरी तबीयत लंबे अरसे से खराब चल रही है। जिसके कारण मुझे गुरुवार की रात को दिल्ली जाना पड़ रहा है। अपना बैग पैक कराते हुए उन्होंने बताया कि मेरा क्रिएटिनिन काफी बढ़ गया है, और डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दिया है। इसीलिए वह एम्स में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अभी आ रहा है, वह मुझे मेरे घर से अपनी कार से एयरपोर्ट छोड़ देंगे। जिसके बाद मैं फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाऊंगा। हालांकि उनके यूपी छोड़ने के बयान पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आप वाकई यूपी छोड़ रहे हैं तो उन्होंने इस मसले पर जवाब देने से इनकार कर दिया।
शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ऐसा इसलिए कि हाल ही में उन्होंने कहा था कि यदि योगी (Yogi Adityanath) दोबारा बने मुख्यमंत्री बने तो वे उत्तरप्रदेश छोड़ के चले जायेंगे।
गौर हो कि मुनव्वर राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर उत्तरप्रदेश में फिर से बीजेपी आती है तो उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे वहीं अब चुनाव नतीजे सामने आने पर मुनव्वर राणा के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं। की
उस वक्त उन्होंने कहा था कि अपनी मिट्टी को छोड़ना दुख तो देगा लेकिन जब घोंसला खतरे में हो तो चिड़िया भी अपना आशियाना बदल देती है मैं दिल्ली या कोलकाता चला जाऊंगा बेहद दुख के साथ मुझे यह शहर, प्रदेश और अपनी मिट्टी को छोड़कर जाना होगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत