उत्तर पूर्वी दिल्ली ( Delhi ) के गोकुलपुरी गांव की झुग्गियों में देर रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 60 से अधिक झुग्गियां जल गई हैं। मौके पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। अभी कूलिंग का काम जारी है।
दिल्ली ( Delhi ) फायर सर्विस ने कहा, ‘गोकुलपुरी इलाके में कल रात झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए।’
उत्तर-पूर्वी दिल्ली( Delhi ) जिले के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई थी, तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हम लगभग सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद आज गोकुलपुरी जाकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है. मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा ।
Seven people died in a fire that broke out in the shanties of Gokulpuri area last night. The fire was brought under control, seven bodies recovered by the Fire Department: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) March 12, 2022
सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा। https://t.co/rcsN6yIse6
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 12, 2022


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस