जम्मू ( Jammu ) शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। अग्निकांड में दो बच्चों और गोदाम मालिक समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोदाम में काम करने वाली एक महिला ने फ्रिज के कंप्रेसर पर हथोड़ा मारा। इससे धमाका हुआ और आग लग गई। सात लोगों ने ऐन मौके पर बाहर भागकर जान बचाई। पांच घंटे की मशक्कत से दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया।
जम्मू ( Jammu ) पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार शाम छह बजे पेश आया। गोदाम में बड़े स्तर पर प्लास्टिक की बोतलें, मोम आदि पड़ा हुआ था। जबकि छोटे-छोटे गैस सिलिंडर भी थे। एक महिला श्रमिक भी काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने फ्रिज के कंप्रेसर पर जैसे ही हथोड़ा मारा, जोरदार धमाका हो गया। 25 लोग गोदाम में फंस गए। आग की चपेट में आने से गोदाम में पड़े गैस सिलिंडर फटने लगे।
Jammu and Kashmir | 4 people died and 14 got injured after a fire broke out in a scrap shop around 6.15 pm. Cylinders inside the shop also exploded. Rescue operation underway: Mukesh Singh, ADGP Jammu Zone pic.twitter.com/8Nu4xf1rjj
— ANI (@ANI) March 14, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?