पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जजों की वरिष्ठता सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद जस्टिस अजय तिवारी( Justice Ajay Tewari ) ने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए रिटायरमेंट से ठीक 22 दिन पहले मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च है और जस्टिस तिवारी वहां आवेदन करना चाहते हैं।
जस्टिस अजय तिवारी( Justice Ajay Tewari ) 6 अप्रैल को रिटायर्ड हो रहे हैं। जस्टिस अजय तिवारी ने हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा स्थानीय नागरिकों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट में जब हरियाणा सरकार पहुंची तो बताया गया कि हाईकोर्ट ने सरकार का पक्ष ही नहीं सुना।
जस्टिस अजय तिवारी ( Justice Ajay Tewari )के त्यागपत्र देने के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या में और कमी आई है। हाईकोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में केवल 48 जज कार्यरत हैं। ऐसे में जस्टिस अजय तिवारी के त्यागपत्र देने से हाईकोर्ट में याचिकाओं का बोझ और बढ़ेगा। सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट के कोलाजियम ने 13 वकीलों के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट से की है। इन्हें जज बनाने के निर्णय में अभी काफी समय लगेगा क्योंकि पहले सुप्रीम कोर्ट कोलाजियम इस पर फैसला लेगा और फिर राष्ट्रपति इनके नाम पर मुहर लगाएंगे।
Justice Ajay Tewari Of Punjab And Haryana High Court Resigns https://t.co/jqbfAOJfL5
— Live Law (@LiveLawIndia) March 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?