इंदौर (Indore) शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित कुशवाह नगर में बीकॉम की छात्रा रजनी बिल्लोरे ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि रजनी बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तलाशी के दौरान पुलिस को रजनी के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि सुना है कि ‘सिर्फ फिल्मों में ही गेम चलता है, आज असलियत में भी देख लिया है।’ साथ ही सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसके परिवारवालों को परेशान नहीं किया जाए।
मृतका का नाम रजनी निलोरे था, वो 20 साल की थी और इंदौर (Indore) शहर के एक निजी कॉलेज से बीकॉम सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसने पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की। इसमें सफल नहीं हुई तो गले की नस को चाकू से काटने की कोशिश की। इतना ही नहीं एसिड पीकर भी खुदकुशी की कोशिश की। जब इन तीनों ही कोशिशों में वो नाकाम रही तो अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की की छह महीने पहले महेश्वर में सगाई हुई थी।
मृतका रजनी के पिता नारायण निलोरे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह उसके पिता नाइट ड्यूटी कर घर लौटे थे। उसने पहले उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद बहुत देर तक पापा से बातें की। दोपहर में जब पापा सोने गए तो वह घर के ऊपर बने कमरे में छोटी बहन के पास चली गई। कुछ देर पढ़ाई की। फिर शाम 5 बजे छत से कूद गई। घर के पीछे कुछ गिरने की आवाज आई। रजनी की दादी ने घर के पीछे जाकर देखा तो वह लहूलुहान पड़ी हुई थी।
इंदौर (Indore) पुलिस ने बताया कि रजनी घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में बहन कोमल के साथ सो रही थी। तभी अचानक वह उठी और बालकनी से कूद गई। हालांकि पुलिस को अभी तक रजनी की आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है।परिवार के अनुसार परिवार में किसी तरह का तनाव नहीं था। रजनी पढ़ाई में अच्छी थी। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?