उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमेठी ( Amethi ) में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान सहित 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल हैं। मंगलवार रात दबंगों ने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर एसडीएम सीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है।
अमेठी ( Amethi )कोतवाली क्षेत्र के गूंगवाछ के रहने वाले पूर्व प्रधान संकटा प्रसाद के घर के बगल में खाली जमीन है। आरोप है कि मंगलवार रात इस पर गांव के ही रामदुलारे, बृजेश और अखिलेश कब्जा कर रहे थे। संकटा ने विरोध किया तो दबंग लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर संकटा के घर में घुस गए। दबंगों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
हमले में संकटा प्रसाद पुत्र जगदेव यादव, हनुमान यादव पुत्र संकटा प्रसाद, धन्नो देवी पत्नी अमरेश यादव, नयका देवी पत्नी संकटा प्रसाद, राजकुमार यादव पुत्र अमरेश यादव और अशोक कुमार पुत्र संकटा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े तो दबंग धमकी देकर भाग गए।
अमेठी ( Amethi )में अमरेश (42) को मृत घोषित करते हुए शेष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अमरेश के पिता संकटा (65), मां ननका उर्फ पार्वती (64) व बड़े भाई हनुमान (45) को भो मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। ।मारपीट की घटना में एक साथ हुई चार मौतों को लेकर उपजे आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अमेठी समेत कई थानों की फोर्स गांव में तैनात है।
थाना क्षेत्र अमेठी के ग्राम राजापुर गुंगवाछ में दो पक्षों के मारपीट में हुई हत्या के संबंध मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लागकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा दी गई बाइट pic.twitter.com/Q5EjNuL8zq
— AMETHI POLICE (@amethipolice) March 15, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत