होली पर आगरा ( AGRA) में दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक कार ने पहले दो एक्टिवा को रौंदा और उसके बाद बस में घुस गई। इस हादसे में युवती सहित तीन की मौत हो गई।
आगरा ( AGRA) में हाईवे पर बृहस्पतिवार को रामबाग प्लाईओवर से उतरते ही सवारियों से भरी एक बस के ब्रेक लगाने से हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही दो एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बस में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे सेवानिवृत्त बैंक कर्मी, एक युवती और एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।
आगरा ( AGRA) पुलिस ने बताया कि मृतकों में कार चालक खंदारी के केंद्रीय हिंदी संस्थान नगर स्थित राजभवन निवासी चंद्रभान माथुर (70), युवती फिरोजाबाद के खैरगढ़ स्थित शेखपुरा निवासी सोनू यादव (28) और फिरोजाबाद के ही किसराव निवासी तरुण यादव हैं। वहीं दूसरी एक्टिवा पर सवार ताजगंज के कोटली बगीची निवासी ऋषभ कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में पता चला कि हादसा दोपहर एक बजे हुआ। फिरोजाबाद की तरफ से बस सवारियों को लेकर आ रही थी। रामबाग फ्लाईओवर से उतरते ही चालक ने ब्रेक लगा दिए। बस के पीछे दो एक्टिवा और एक कार चल रही थी। एक एक्टिवा पर तरुण यादव और सोनू यादव थीं, जबकि दूसरी एक्टिवा ऋषभ कुमार चल रहा था। बस के ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित हो गई। वह दोनों एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद बस में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे चंद्रभान की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से तीन परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि बस रोडवेज से अनुबंधित है।
हादसे में मरने वाले चंद्रभान माथुर पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। वह शाखा प्रबंधक थे। वह मूलरूप से सिरसागंज के रहने वाले थे। उनके बेटे श्रीकृष्ण ने बताया कि पिता गांव से लौटकर आ रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?