उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) जिले में होली के दिन चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंधाधुंध फायरिंग और लाठी-डंडे चलने से मृतक के परिवार के चार लोग घायल हो गए।घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने पर फोर्स तैनात कर दिया गया।
शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) के सिंधौली थाना इलाके के गांव काजीपुर में शुक्रवार सुबह बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग में मोहम्मद उमर (20), उसका चाचा शब्बन (42) और भाई ताज मोहम्मद घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उमर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि शब्बन ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
काजीपुर गांव में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अफरोज की किराना की दुकान के सामने उमर के परिवार के दो बच्चे खड़े थे। बताते है कि दुकानदार ने दोनों बच्चों को लड़ने के लिए उकसा दिया। तभी उमर वहां पहुंचा और बच्चों की लड़ाई कराने पर आपत्ति की। इस बात पर विवाद बढ़ गया। कुछ देर में दोनों ओर से लोग निकल आए।
गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मोहम्मद उमर पक्ष पर दूसरे पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए गए। एक गोली उमर के पेट में लगते हुए पार हो गई। जबकि उसके भाई ताज मोहम्मद के पैर में गोली लगी है। उसका पैर टूट गया है। उमर के चाचा शब्बन के दो गोली लगी हैं।
घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिजन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मोहम्मद उमर ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर शब्बन को बरेली रेफर किया गया, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई।
फायरिंग की सूचना के के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। इस मामले में थाने पर तहरीर नहीं दी गई। शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) के एसपी एस आनंद ने बताया कि पुलिस मौके पर तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर मे हुए आपसी विवाद मे गोली लगने से 02 व्यक्तियों की मृत्यु होने की घटना के सम्बन्ध मे एस. आनन्द, पुलिस अधीक्षक #shahjahanpurpol की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/Ut5ASqEarU
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) March 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?