हरियाणा राजभवन में गुरुवार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) , पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान( Bhagwant Mann)का अभिनंदन किया और तिलक लगाया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी और फूलों की होली खेली।मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान की मनोहर लाल से यह पहली मुलाकात है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपनी टीम के साथ भगवंत मान ( Bhagwant Mann)और राज्यपाल पुरोहित का फूलों से अभिनंदन किया।
पंजाब और हरियाणा की सरकारें कुछ मुद्दों पर एक दूसरे की राजनैतिक विरोधी रही हैं। चाहे वो किसान आंदोलन हो या फिर एसवाईएल का पानी और नशे का मुद्दा। समय समय पर दोनों राज्यों की सरकारें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाती रही। परंतु होली पर गुरुवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
वहीं, होली मिलन समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसवाईएल के मुद्दे को एक बार फिर उछाला। कहा कि एसवाईएल नहर पर अब पंजाब की दोहरी जवाबदेही है। कहा, हमें तो पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को देना है। मनोहर लाल ने कहा कि दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है।
राजभवन में हरियाणा और पंजाब के राजनेताओं के बीच खेली गई इस होली की चमक दिल्ली तक पहुंची है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रंगों के त्योहार ‘होली’ की प्रदेश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर परस्पर भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाना चाहिए। होली के दिन खुशियों के साथ-साथ हमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए तथा हुडदंग से बचना चाहिए।
बता दें कि भगवंत मान( Bhagwant Mann) ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से सांसद थे, उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर पंजाब की कमान संभाली है ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?